Move to Jagran APP

इंडेन गैस गोदाम से 22 एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी Jamshedpur News

गोदाम इंचार्ज शिव प्रसाद भट्टाचार्य जब गोदाम के मुख्य द्वार का ताला खोल अंदर गए तो देखा कि गोदाम के तीन तालों समेत पीछे के गेट का ताला टूटा हुआ था।

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 07:13 PM (IST)
इंडेन गैस गोदाम से 22 एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी Jamshedpur News
इंडेन गैस गोदाम से 22 एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी Jamshedpur News

मुसाबनी (संवाद सूत्र)। बलियागोड़ा स्थित भोलेनाथ इंडेन गैस गोदाम से शुक्रवार की रात 22 एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी हो गई। इस मामले में गैस एजेंसी के संचालक (संगीता मंडल के पति) कमलकांत मंडल ने बताया कि गोदाम इंचार्ज शिव प्रसाद भट्टाचार्य ने शनिवार की सुबह 8:30 बजे गोदाम के मुख्य द्वार का ताला खोल अंदर गया तो देखा कि गोदाम के तीन ताला समेत पीछे के गेट का ताला टूटा हुआ है।

loksabha election banner

उसने तत्काल इसकी सूचना फोन पर दी। गोदाम पहुंचने के बाद सिलेंडर के स्टॉक की जांच की गई तो पाया कि गोदाम से 14.2 किग्रा. के 22 सिलेंडर गायब हैं। इसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू भी गोदाम पहुंचे। उन्होंने इस घटना की निंदा की। पिछले रविवार की रात मुसाबनी बाजार स्थित फैंसी मार्केट के सात दुकानों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के मात्र एक सप्ताह के अंदर एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी दूसरी घटना है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

झाड़ी में मिला कटा ताला

पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो उन्हें गोदाम के पीछे झाड़ी में कटा हुआ तीन ताला मिला। एएसआइ राम विनय ¨सह व दीपेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर हर ¨बदु पर जांच की। जांच के क्रम में पाया कि गोदाम के पिछले गेट के समीप गीली जमीन पर डाला वाले तीन चक्का ऑटो के टायर का निशान है। पुलिस के अनुसार, चोर सभी सिलेंडर वाहन से ले गए हैं। उन्होंने टूटे तालों को अपने कब्जे में ले लिया है।

चारी से 45 हजार का नुकसान

गैस एजेंसी के संचालक कमलकांत मंडल ने बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी से 45,826 रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की घटना से पूर्व तक गोदाम में कुल 1039 एलपीजी गैस सिलेंडर थे। 14.2 किग्रा. वाले 109 भरे सिलेंडर व 652 खाली सिलेंडर थे। इसके अलावा 19 किग्रा. वाले का 11 भरे व 87 सिलेंडर थे। पांच किग्रा. वाले 169 भरे व 11 खाली सिलेंडर थे। इस प्रकार, गोदाम में कुल 1039 गैस सिलेंडर थे।

गार्ड व सीसीटीवी कैमरा की नहीं है सुविधा

भोलेनाथ इंडेन गैस गोदाम में स्टॉक की बड़ी मात्रा होने के बाद भी संचालक की ओर से न तो सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रखी गई है और न ही सीसीटीवी कैमरा की। गोदाम का निर्माण सुनसान स्थल पर कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.