Move to Jagran APP

22 दिन पहले पति ने कर ली थी खुदकुशी, अब पत्नी फंदे से लटकी; मौत Jamshedpur News

Suicide in Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो के ओलीडीह थाना क्षेत्र संजय पथ सुभद्रा भवन में रहने वाली महिला पिंकी शर्मा फंदे से लटक गई। उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दो बच्चे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 02:43 PM (IST)
22 दिन पहले पति ने कर ली थी खुदकुशी, अब पत्नी फंदे से लटकी; मौत Jamshedpur News
पति की मौत के सदमे में उसने खुदकुशी कर ली।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के मानगो के ओलीडीह थाना क्षेत्र संजय पथ सुभद्रा भवन में रहने वाली महिला पिंकी शर्मा फंदे से लटक गई। उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के सदमे में उसने खुदकुशी कर ली। 

loksabha election banner

15 अक्टूबर को मृतका के पति सैलून संचालक बिरजू शर्मा उर्फ विक्की  ने  फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह  हजारीबाग के चाक का रहने वाला था। पति के खुदकुशी किए जाने पर पिंकी शर्मा ने मकान मालिक केएन ठाकुर के खिलाफ पति को खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केएन ठाकुर झामुमो नेता हैं। लॉकडाउन में सैलून बंद रहने के कारण बिरजू शर्मा किराया नहीं दे पा रहा था जिसके लिए मकान मालिक परेशान कर रहा था। मारपीट की थी और  घर खाली किए जाने का दबाव बना रहा था जिससे परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। अब उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस पत्नी के खुदकुशी किए जाने के कारण का पता लगा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.