चाकुलिया में 213 लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन
देश के कई प्रांतों में कोरोना की दूसरी लहर एवं लगातार बढ़ते प्रकोप को देख कोविड वैक्सीन के प्रति लोगों की रूचि भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 213 लोगों ने वैक्सीन लिया। इनमें 93 लोगों को पहला डोज जबकि 120 लोगों को दूसरा डोज दिया गया..
संवाद सूत्र, चाकुलिया : देश के कई प्रांतों में कोरोना की दूसरी लहर एवं लगातार बढ़ते प्रकोप को देख कोविड वैक्सीन के प्रति लोगों की रूचि भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 213 लोगों ने वैक्सीन लिया। इनमें 93 लोगों को पहला डोज जबकि 120 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। सीएचसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक प्रखंड में कुल 1695 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 985 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 721 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुका है। वही 710 लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई है। गुरुवार को सुबह 10 बजे से ही सीएचसी के टीकाकरण वार्ड के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई थी। इनमें कोविड के खिलाफ लड़ाई में प्रथम पंक्ति के योद्धा यानी सरकारी कर्मी के अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग नागरिक व असाध्य रोग से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक शामिल थे। सरकारी कर्मियों को छोड़कर अन्य लोग जहां कुछ दिन पहले तक टीकाकरण से दूर भाग रहे थे, वही कोरोना के दोबारा फैलते प्रकोप ने लोगों को वैक्सीन लेने पर मजबूर कर दिया है। टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे भाजपाई : भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर पार्टी की स्थानीय कमेटी के पदाधिकारी लोगों के बीच जाकर टीकाकरण जागरूकता अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक, मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन आदि ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीकाकरण का जायजा भी लिया। मौके पर शतदल ने बताया कि पार्टी की तरफ से लोगों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करने का निर्देश मिला है। इसी के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।