Move to Jagran APP

Jamshedpur Bird Flu Alert : पक्षियों पर नजर रख रही 22 टीमें, पूर्वी सिंहभूम से कोलकाता भेजे गए 202 सैंपल ; जमशेदपुर अबतक बर्ड फ्लू से महफूज

Jamshedpur Bird Flu Alert. अबतक राहत की खबर है कि जमशेदपुर समेत झारखंड में अबतक बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए है। मृत मिले कौवों और अन्‍य पक्षियों की जांच रिपोर्ट का जमशेदपुर में इंतजार हो रहा है। 22 टीमें पक्षियों का नमूना लेने में जुटी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:41 AM (IST)
Jamshedpur Bird Flu Alert : पक्षियों पर नजर रख रही 22 टीमें, पूर्वी सिंहभूम से कोलकाता भेजे गए 202 सैंपल ; जमशेदपुर अबतक बर्ड फ्लू से महफूज
बर्ड फ्लू की जांच के लिए पक्षी का नमूना लेते डॉक्‍टर। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बावजूद अब तक जमशेदपुर समेत झारखंड में कहीं से किसी प्रकार का कोई बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है। हालांकि, प्रशासन अलर्ट पर है और अबतक जमशेदपुर से 202 समेत पूरे राज्य से 3445 सैंपल विभिन्न प्रकार की पक्षियों का लेकर कोलकाता जांच के लिए भेजा गया है।

prime article banner

 जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से सैंपल लेने के लिए टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम को सप्ताह में 60 सैंपल लेकर भेजने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में अब तक पटमदा, घाटशिला, धालभूमगढ़ आदि इलाके से सैंपल मंगा कर जांच के लिए भेजा गया है। 

बर्ड फ्लू के अब तक नहीं मिले लक्षण

बर्ड फ्लू की बीमारी के लक्षण फिलहाल जमशेदपुर समेत राज्य में कहीं भी नहीं दिखाई पड़े हैं। हालांकि, जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। इसके लिए जिले में कुल 22 टीम काम कर रही है। बीते दिनों पांच कौवों की मौत की जांच के लिए सैंपल रांची व रांची से कोलकाता होते हुए भोपाल भेज दिया गया था। भोपाल से आज-कल में  रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तभी स्‍पष्‍ट हो पाएगा कि कौवों व कबूतर की मौत प्राकृतिक तौर पर हुई या बर्ड फ्लू से। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि मौखिक तौर पर मुर्गी विक्रेताओं को बाहर से मुर्गा मंगाने पर सतर्कता बरतने को कहा है। 

झारखंड के विभिन्न जिलों से जांच के लिए कोलकाता लैब भेजे गए सैंपल 

बोकारो - 299 सैंपल 

देवघर - 182 सैंपल 

लोहरदग्गा - 30 सैंपल 

धनबाद - 192 सैंपल 

रांची - 467 सैंपल 

साहेबगंज - 81 सैंपल 

जमशेदपुर - 202 सैंपल 

सिमडेगा - 280 सैंपल 

हजारीबाग - 248 सैंपल 

सरायकेला - 212 सैंपल 

चतरा - 153 सैंपल 

दुमका - 295 सैंपल 

पलामू- 71 सैंपल 

गुमला - 244 सैंपल 

खूंटी - 49 सैंपल 

लातेहार - 40 सैंपल 

गिरीडीह - 14 सैंपल 

कोडरमा - 70 सैंपल 

गोड्डा - 115 सैंपल 

जामताड़ा - 82 सैंपल 

चाईबासा -320 सैंपल 

गढ़वा - 00 

रामगढ़ - 00 

पाकुड़ - 00 

राज्य से 200 से अधिक सैंपल भेजने वाले जिले 

रांची जिले से सर्वाधिक 467 सैंपल जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। इसके बाद क्रमश: चाईबासा से 320 सैंपल, बोकारो से 299 सैंपल, दुमका से- 295 सैंपल, हजारीबाग से 248 सैंपल, सिमडेगा से 280 सैंपल, गुमला से 244 सैंपल, सरायकेला से 212 सैंपल तथा जमशेदपुर से  202 सैंपल जांच के लिए कोलकाता लैब भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.