Move to Jagran APP

दाबांकी आश्रम परिसर में काटे गए 20 बेशकीमती पेड़, वन विभाग ने की जांच

पोटका थाना क्षेत्र के दाबांकी स्थित भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम परिसर से लाखों रुपये मूल्य के 20 सागवान समेत अन्य पेड़ों को काटकर बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद सोमवार को सहायक वन संरक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण किया..

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:30 AM (IST)
दाबांकी आश्रम परिसर में काटे गए 20 बेशकीमती पेड़, वन विभाग ने की जांच
दाबांकी आश्रम परिसर में काटे गए 20 बेशकीमती पेड़, वन विभाग ने की जांच

संसू, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के दाबांकी स्थित भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम परिसर से लाखों रुपये मूल्य के 20 सागवान समेत अन्य पेड़ों को काटकर बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद सोमवार को सहायक वन संरक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण किया। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर आश्रम में छापेमारी की गई। आश्रम परिसर में 18 सागवान, एक आम व एक चकुंडी पेड़ की अवैध कटाई की गई है। कहा पेड़ की कटाई व परिवहन के लिए विभागीय स्वीकृति लेना अनिवार्य है। परंतु आश्रम प्रबंधन की ओर इस कार्य के लिए किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई है। वन विभाग की टीम ने आश्रम परिसर में नोटिस चस्पा कर उन्हें अपना पक्ष रखने की हिदायत दी है। यदि आश्रम प्रबंधन की ओर से पक्ष नहीं रखा गया तो आश्रम के संचालक पर मामला दर्ज किया जाएगा। जांच टीम में वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार, पीके गोस्वामी, प्रमोद कुमार, वनरक्षी समेत पोटका पुलिस व अंचल कर्मचारी उपस्थित थे। भाजपा का सिद्धांत केवल सुचिता, सत्ता प्राप्ति ध्येय नहीं : सोमवार से पोटका व कोवाली भाजपा मंडल का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर हाता व हरिणा में शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सिद्धांत केवल सुचिता है, सत्ता प्राप्ति ध्येय नहीं। भाजपा की सोच विश्व पठल पर भारत को अखंड व सबसे मजबूत बनाने की है। भाजपा की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति को मजबूत बनाना और गरीबी हटाना है। मौके पर विधायक मेनका सरदार, कार्य समिति सदस्य रमेश हांसदा, संजीव कुमार, संजीव सिंह, विभीषण सिंह सरदार, लखीचरण कुंडू, दुलाल मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष सुदीप डे व रवींद्र सरदार, मनोज राम, चंद्रशेखर गुप्ता, दुखनीमाई सरदार, गांधी मार्डी, पीयूष गोस्वामी, भारती सिंह मुंडा, सीतू रानी मंडल, वीणा मुंडा, राहुल राय, विष्णु कुंभकार, गौरांग साव, चंडी मंडल समेत कई उपस्थित थे। बकरियों में फैली गोट पॉक्स बीमारी : जोड़सा पंचायत के घोड़ाबांधा गांव में बकरियों में गोट पॉक्स बीमारी फैल चुकी है। बीमारी फैलने के बाद बकरियों की मौत हो रही है। सोमवार को पशु चिकित्सक की टीम ने बकरियों की जांच की। उन्होंने बकरी पालकों को जागरूक किया और इस रोग से बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सुधीर मांडी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. पूर्णिमा व भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी डा. वाइपी सिंह उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.