वेबको इंडिया कंपनी में 20 फीसद बोनस, जानिए कर्मचारियों को कितनी मिलेगी रकम Jamshedpur News
जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वेबको इंडिया कंपनी में बोनस समझौता हो गया है। ये रही पूरी जानकारी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 02:52 PM (IST)
जमशेदपुर, जासं। ऑटो पाटर्स बनाने वाली गम्हरिया स्थित वेबको इंडिया कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को इस बार 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। मंगलवार सुबह वेबको इंडिया प्रबंधन और झारखंड स्टील मेटल एंड माइंस इम्प्लाईज यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।
कर्मचारियों को अधिकतम 22,184 व न्यूनतम 20,136 रुपये बोनस मिलेगा। कर्मचारियों को बोनस का पैसा उनके बैंक खाते में 20 सितंबर तक प्रबंधन भेज देगी। बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से वाइस प्रेसिडेंट (एचआर) जोसेफ जैक्सन पनाक्कल, महाप्रबंधक (इम्प्लाई रिलेशन) एस मणिमरन, डीजीएम (मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक) सीएन गुरूराजा, सीनियर मैनेजर (मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक) कुंदन कुमार व असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) कुमार राघव जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष सुखराम मांझी, सचिव अशोक किस्कू, कोषाध्यक्ष संजय जामुदा, कमेटी मेंबर दिनेश मंडल व बैजू सोय ने हस्ताक्षर किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें