Move to Jagran APP

कोल्हान प्रमंडल के 19 सब इंस्पेक्टरों को मिली प्रोन्नति, जमशेदपुर के 5 सब इंस्पेक्टर भी शामिल Jamshedpur News

प्रदेश के 137 पुलिस सब इंस्पेक्टरों को पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में प्रोन्नति की गई है। चयन पर्षद के महानिदेशक ने इसकी मंजूरी दे दी है। इनमें कोल्हान प्रमंडल जमशेदपुर जिले के पांच सरायकेला-खरसावां के छह और चाईबासा के आठ पुलिस सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 03:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 03:38 PM (IST)
कोल्हान प्रमंडल के 19 सब इंस्पेक्टरों को मिली प्रोन्नति, जमशेदपुर के 5 सब इंस्पेक्टर भी शामिल Jamshedpur News
कोल्हान प्रमंडल के 19 सब इंस्पेक्टरों को मिली प्रोन्नति। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । प्रदेश के 137 पुलिस सब इंस्पेक्टरों को पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में प्रोन्नति की गई है। चयन पर्षद के महानिदेशक ने इसकी मंजूरी दे दी है। इनमें कोल्हान प्रमंडल जमशेदपुर जिले के पांच,  सरायकेला-खरसावां के छह और चाईबासा के आठ पुलिस सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। कोल्हान में 19 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति दी गई। साथ ही दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है। प्रोन्नति पाने वालों में जमशेदपुर जिले के लक्ष्मी कुमारी, चंद्रशेखर कुमार, राजेश कुमार, नीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह  है।

loksabha election banner

जिले बहरागोड़ा थानेदार रहे चंद्रशेखर को चाईबासा, लक्ष्मी कुमारी को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता, नीरज कुमार को धनबाद, राजेश कुमार को साहेबगंज और वीरेंद्र कुमार सिंह को विशेष शाखा में भेजा गया है। राजेश कुमार पटमदा थाना के प्रभारी रह चुके है। लक्ष्मी कुमारी साकची महिला थाना प्रभारी है। सरायकेला-खरसावां जिले के रजत कुमार, सुभाष चंद्र सिंह, उदय कुमार गुप्ता, नवीन कुमार पांडेय, रतन कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्रा और चाईबासा जिले के कुलदीप कुमार, आशुतोष कुमार, जितेंद्र कुमार आजाद, सुप्रियम कुजूर,  अजय मिंज, प्रदीप मिंज, लोरेसिंया केरकेट्टा, रघुनाथ किस्कू को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति मिली है।

इनमें अधिकांश 2012 बैंच के सब इंस्पेक्टर है। सरायकेला के अनिल कुमार मिश्रा को विशेष शाखा, रतन कुमार सिंह को देवघर,  नवीन पांडेय को झारखंड जगुआर,  उदय गुप्ता को पलामू, सुभाश चंद्र सिंह और रजत कुमार को झारखंड जगुआर में पदस्थापित किया गया है। मात्र आठ साल की नौकरी में 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति मिल गई। 1994 बैंच के सब इंस्पेक्टरों को नौकरी के 15 से 20 साल होने पर इंस्पेक्टर में प्रोन्नति मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.