Move to Jagran APP

16 को सादगी से होगी चित्रगुप्त पूजा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर की बैठक रविवार को सोनारी चित्रगुप्त भवन में हुई। इसमें सोनारी कदमा बिस्टुपुर बागबेड़ा ओल्ड बारीडीह बारीडीह बस्ती एग्रिको गोलमुरी साकची परसुडीह विजया हेरिटेज टेल्को मानगो गोविदपुर राहरगोड़ा आदि स्थानों के चित्रगुप्त समिति के सदस्य शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:25 PM (IST)
16 को सादगी से होगी चित्रगुप्त पूजा
16 को सादगी से होगी चित्रगुप्त पूजा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर की बैठक रविवार को सोनारी चित्रगुप्त भवन में हुई। इसमें सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर, बागबेड़ा, ओल्ड बारीडीह, बारीडीह बस्ती, एग्रिको, गोलमुरी, साकची, परसुडीह, विजया हेरिटेज, टेल्को, मानगो, गोविदपुर, राहरगोड़ा आदि स्थानों के चित्रगुप्त समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि इस बार 16 नवंबर सोमवार को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। काविड-19 को देखते हुए सरकार की दिशा-निर्देश का अक्षरश: पालन किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि हर साल जो पूजा के दूसरे दिन भव्य तरीके से भगवान चित्रगुप्त का विसर्जन जुलूस निकलता था, वह इस बार नहीं निकलेगा। इस बार मूर्ती विसर्जन का कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कोविड- 19 के दौरान समाज के 14 सदस्यों का निधन हो गया था। बैठक के अंत में उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में डॉ मनोज कुमार सिन्हा, श्याम बिहारी लाल,श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अतुल चंद्रा, शम्मी श्रीवास्तव, शशांक शेखर,संतोष सिन्हा, निशांत शेखर , विक्रांत शेखर, हर्ष सिन्हा ,आलोक कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार, बिनय कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार प्रसाद, तारा चंद श्रीवास्तव, संजय सहाय, सुनील सिन्हा, मनोज जी, एन पी श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.