Move to Jagran APP

Jamshedpur coronavirus News Update : पूर्वी सिंहभूम में अबतक मिले 15 हजार 685 कोरोना पॉजिटिव

Jamshedpur coronavirus News Update.पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक कुल दो लाख 80 हजार 848 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 15 हजार 685 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दो लाख 65 हजार 163 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:58 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:00 PM (IST)
Jamshedpur coronavirus News Update : पूर्वी सिंहभूम में अबतक मिले 15 हजार 685 कोरोना पॉजिटिव
कोरोना से पूर्वी सिंहभूम का शहरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ है।

 जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक कुल दो लाख 80 हजार 848 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 15 हजार 685 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, दो लाख 65 हजार 163 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 352 लोगों की मौत कोरोना से हुई। संक्रमित मरीजों में से अबतक कुल 14 हजार 163 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब सिर्फ एक हजार 170 एक्टिव केस है। जिले का रिकवरी रेट 90 फीसद है। मृत्युदर 2.2 फीसद और पॉजिटिव रेट 5.6 फीसद है। देश और झारखंड से पूर्वी सिंहभूम जिले का मृत्युदर अधिक है।

loksabha election banner

कोरोना से शहरी क्षेत्र अधिक प्रभावित

कोरोना से शहरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत कुल 12 हजार 308 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें 11 हजार 118 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 333 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस क्षेत्र में 857 एक्टिव केस है। जुगसलाई सीएचसी के अंतर्गत शहरी क्षेत्र आता है। इसमें बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, सोनारी, धतकीडीह, टेल्को, बारीडीह, बाराद्वारी, काशीडीह, जुगसलाई सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इसके बाद मुसाबनी प्रखंड प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र में सीआरपीएफ व रैफ के जवान बड़ी संख्या में पॉजिटिव हुए हैं। मुसाबनी में अबतक कुल 726 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें 678 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि तीन की मौत हो चुकी है। वहीं, 45 एक्टिव केस है।

किस प्रखंड में कितने मिले कोरोना पॉजिटिव

प्रखंड         - मरीज     -     मौत

बाहरागोड़ा -    336       -      02

चाकुलिया   -   379       -     00

धालभूमगढ़ -   349       -      03

डुमरिया     -   259       -    00

घाटशिला   -   537       -     04

जुगसलाई   - 12308     -       333

मुसाबनी    - 726         -     03

पटमदा     -  380         -    02

पोटका     -   384        -    05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.