चाकुलिया में बंद के दौरान 146 गिरफ्तार, रिहा
संवाद सूत्र, चाकुलिया : कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के मुद्दे पर आहूत झार
संवाद सूत्र, चाकुलिया : कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के मुद्दे पर आहूत झारखंड बंद चाकुलिया में असरदार रहा। सोमवार को सुबह से ही शहर की अधिकांश दुकानें एवं बाजार बंद रहे। जो इक्का-दुक्का दुकानें खुली हुई थी, उसे बंद समर्थकों ने घूम-घूमकर बंद करा दिया, इस दौरान कुल 146 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 34 महिलाएं भी शामिल थी। गिरफ्तारी देने वाले बंद समर्थकों को करीब 2 घंटे थाने में रखकर छोड़ दिया गया। इससे पूर्व सुबह 8:30 बजे बंद समर्थकों ने बाइक रैली निकाली। उसके बाद परंपरागत हथियारों के साथ सैकड़ों लोगों ने जुलूस की शक्ल में पूरे शहर का भ्रमण किया, जिन्हें बाद में थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी देने वालों में कुड़मी आंदोलनकारी मंच के संरक्षक फनी भूषण महतो, विनोद बिहारी महतो, पंकज महतो, मनोरंजन महतो, शतदल महतो, शुभेंदु महतो, बलराम महतो, पूर्णेंदु महतो, जगन्नाथ महतो, कोकिल चंद्र महतो, बासुदेव महतो, छोटू महतो, निर्मल महतो, मंटू महतो के अलावा महिलाओं में कविता महतो, रेवती महतो, जोबा रानी महते, ज्योत्सना महतो, रेणुका महतो, मंजुला महतो, उषा महतो, पुष्पा महतो आदि शामिल थे। मौके पर फनी भूषण महतो ने कहा कि षड्यंत्र के तहत कुर्मी जाति को 13 अनुसूचित जाति की सूची से आजादी के बाद बाहर कर दिया गया था। हम अपना अधिकार वापस लेकर रहेंगे।