Jamshedpur coronavirus News Update : पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 132 कोरोना पॉजिटिव, जाने ताजा हाल
Jamshedpur coronavirus News Update.पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 132 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5738 हो गई हैं।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 132 कोरोना पॉजिटिव मिले। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर सहित दो स्टाफ, घाटशिला बैंक ऑफ इंडिया के तीन कर्मचारी, डुमरिया सीएचसी के दो कर्मचारी, टिनप्लेट क्षेत्र से छह लोग, कदमा से पांच, साकची से पांच, धतकीडीह से पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावे बिष्टुपुर, बागबेड़ा, सोनारी, कदमा, मानगो, टेल्को, बारीडीह, भुइयांडीह, सहित अन्य क्षेत्र के भी मरीज शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5738 हो गई हैं।
311 संदिग्धों का लिया गया नमूना
बुधवार को311 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 68600 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 57640 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।
164 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
एमजीएम, टीएमएच कोविड वार्ड से कुल 164 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 3508 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
और दस लोगों की मौत
कोरोना से बुधवार को दस लोगों की मौत हुई। इसमें नौ का इलाज टीएमएच व एक मरीज एमजीएम अस्पताल में भर्ती था। पोटका स्थित हल्दीपोखर निवासी (80) पुरुष को 19 अगस्त को भर्ती किया गया था। वह किडनी रोग से भी ग्रस्त था। टेल्को निवासी (63) महिला को 24 अगस्त को भर्ती किया गया था। वह मधुमेह, कफ व निमोनिया से भी ग्रस्त थी। साकची निवासी (61) पुरुष को 24 अगस्त को भर्ती किया गया था। वह मधुमेह, निमोनिया, कफ से पीडि़त था। बिरसानगर निवासी (68) पुरुष 24 अगस्त को भर्ती किया गया था। वह मधुमेह, टीबी व हाइपरटेंशन से पीड़ित था। बिष्टुपुर निवासी (36) पुरुष को एमजीएम में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके अलावे बारीडीह निवासी (55) पुरुष, कदमा निवासी (77) महिला, मानगो निवासी (78) पुरुष, परसुडीह स्थित मगदमपुर निवासी (73) पुरुष, बारीडीह निवासी (68) पुरुष की मौत हुई है। टीएमएच, एमजीएम व टिनप्लेट अस्पताल का आंकड़ा देखा जाए तो अब तक कोरोना से कुल 229 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 203 लोग शामिल हैं।