भुइयांडीह में खेल-खेल में 12 वर्षीय बच्चे को गोली लगी, खतरे से बाहर
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह में 11 वर्षीय हेमंत कुमार गोली लगने से घायल हो गया। उसे स्वजन एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां पैर में गोली लगने की जानकारी चिकित्सकाें ने स्वजन को दी। हालत खतरे से बाहर बताया।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह में 11 वर्षीय हेमंत कुमार गोली लगने से घायल हो गया। उसे स्वजन एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां पैर में गोली लगने की जानकारी चिकित्सकाें ने स्वजन को दी। हालत खतरे से बाहर बताया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायल को लेकर स्वजन वहां से भाग निकले। सीतारामडेरा थाना की पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी। मामले को छुपाते रहे। घटना मंगलवार रात 9.45 बजे की है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया थाना को इसकी सूचना नहीं है। वे खुद मामले का पता लगा रहे है। हेमंत कुमार के पिता विनय कुमार तिवारी का लाइसेंसी पिस्टल है। अस्पताल में उसने बताया खेल-खेल में बच्चे को लगी है। घर में रखी पिस्तौल बच्चे ने निकाल ली और उसे लेकर खेल रहा था। अचानक गोली चल गई। गोली पैर में जा लगी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जब तक मामला पुलिस तक पहुंचता। उसे स्वजन दूसरे अस्पताल ले जाने की जानकारी देते हुए निकल गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है मामला लापरवाही का है और पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। पिस्तौल का लाइसेंसी भी रद्द कराई जा सकती है। गौरतलब हैं इससे पहले बिरसानगर में लाइसेंसी पिस्तौल से गाेली चल गई थी, लेकिन किसी को नहीं लगी थी।