स्थायी हुए टाटा मोटर्स के 106 बाई सिक्स, मिला गेट पास
बुधवार से टाटा मोटर्स के 106 अस्थायी (बाई सिक्स) कर्मी परमानेंट हो गए।सुबह नौ बजे इन्हें टाटा मोटर्स ट्रेनिंग रूम में रिपोर्ट करना है। आज पूरे एक दिन ट्रेनिंग डिवीजन में इन सभी को सुरक्षा व काम से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
जागरण संवाददाता,जमशेदपुर : बुधवार से टाटा मोटर्स के 106 अस्थायी (बाई सिक्स) कर्मी परमानेंट हो गए। इन सभी को दो दिन पूर्व ही गेट पास मिल गया था। सुबह नौ बजे इन्हें टाटा मोटर्स ट्रेनिंग रूम में रिपोर्ट करना है। आज पूरे एक दिन ट्रेनिंग डिवीजन में इन सभी को सुरक्षा व काम से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
वहां कंपनी की कार्यशैली, संस्कृति व सुरक्षा मापदंड के बारे में जानकारी मिलेगी। 106 का स्थायीकरण के बाद वहीं शेष 110 को अगले साल की शुरूआत जनवरी -2021 में स्थायी होगा। इस पर पिछले माह हुए बोनस समझौते में ही मुहर लग गई थी। बोनस के साथ 221 अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने पर सहमति बनी थी। इनमें से पांच अस्थायी कर्मियों के कागजात उपलब्ध नहीं रहने की वजह से मेडिकल नहीं हो पाया है, जो फिलहाल स्थायीकररण सूची में नहीं हैं।ऐसे में 216 का ही स्थायी होना है। एक दिसंबर को पहले दौर में 106 अस्थायी कर्मी को परमानेंट किया जाएगा।
एक जनवरी-2021 से शेष बाई सिक्स कर्मियों का स्थायीकरण किया जाएगा। पहले एक साल प्रोबेशन पीरिएड रहेगा। इससे पूर्व 2019 में बोनस के साथ 306 स्थायी कर्मियों का परमानेंट हुआ था। फिलहाल कंपनी में अस्थायी कर्मियों की संख्या 3500 रह जाएगी। शेष अस्थायी कर्मियों का मेडिकल चालू माह दिसंबर में पूरा हो जाएगा। स्थायीकरण सूची में शामिल अस्थायी कर्मचारियों की मेडिकल जांच पिछले 30 अक्टूबर से ही शुरू है। टाटा मोटर्स मुख्य अस्पताल खड़ंगाझार व वर्क्स हॉस्पिटल में इनका मेडिकल चेकअप होता है।