Coronavirus Jamshedpur News Update : पूर्वी सिंहभूम में मिले 103 कोरोना पॉजिटिव, 21 लोगों को किया गया डिस्चार्ज,जानिए ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur News Update. पूर्वी सिंहभूम में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को जिले में 103 कोराना पॉजिटिव मिले।
जमशेदपुर, जेएनएन। Coronavirus Jamshedpur News पूर्वी सिंहभूम में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को जिले में 103 कोराना पॉजिटिव मिले। हालांकि, 21 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे। कोविड वार्ड में भर्ती 21 कोरोना संक्रमितों को संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिले में मिले नए कोरोना संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा शरीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
सिर्फ दो मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री
गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में सिर्फ दो का ही ट्रैवल हिस्ट्री है। इसमें एक का तामिलनाडू व दूसरा बेंगलुरु से लौटा है। बाकी 101 मरीज कैसे संक्रमित हुए, उसका कारण ढूंढने में जिला सर्विलांस विभाग जुटा है। इनमें वैसे मरीजों की संख्या भी देखी गई जिनका न तो ट्रैवल हिस्ट्री था और न ही वह किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। देर रात तक रिपोर्ट तैयार करने में जिला सर्विलांस विभाग की टीम जुटी रही। 103 संक्रमित मरीजों में से 20 से अधिक टाटा स्टील के कर्मचारी शामिल हैं। डिमना चौक स्थित स्मृति सेवा सदन के छह कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। इससे पूर्व भी डॉक्टर सहित तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था।
छह रैप जवान भी पॉजिटिव
सुंदरनगर कैंप के छह रैफ के जवान भी संक्रमित हुए हैं। एसएसपी ऑफिस सहित 10 पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। गोलमुरी में एक ही परिवार के कुल आठ लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, गोविंदपुर कंटेनमेंट जोन से कुल तीन लोग संक्रमित मिले। इसके अलावे जिला सर्विलांस विभाग के दो कर्मचारी, डीसी ऑफिस के एक कर्मचारी, सीतारामडेरा थाना की तीन महिला पुलिस भी पॉजिटिव पायी गई है। इसके अलावे टेल्को प्रेमनगर का एक व्यक्ति व उनकी दो साल की बेटी, काशीडीह की नवदंपति, जुगसलाई में एक परिवार के दो लोग, मानगो डिमना रोड, भुइंयाडीह पटेल नगर, घड़ी पार्क टेल्को, बारीडीह सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1810 हो गई है।
161 संदिग्धों का लिया गया नमूना
पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 161 संदिग्धों का नमूना लिया गया। अब तक कुल 37423 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 35330 का रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।
21 मरीज स्वस्थ होकर लौटे
टीएमएच व एमजीएम के कोविड वार्ड में भर्ती 21 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर गुरुवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 676 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
सरायकेला में अबतक मिले 247 कोरोना पॉजिटिव