Move to Jagran APP

Jharkhand, Jamshedpur Coronavirus Update : कोरोना के 102 नए मरीज मिले, 171 हुए स्वस्थ, तीन की हुई मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल आठ हजार 951 लोगों की जांच हुई। इसमें 102 पॉजिटिव मिले। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हजार 441 हो गई है। वहीं तीन हजार 728 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 05:59 PM (IST)
Jharkhand, Jamshedpur Coronavirus Update : कोरोना के 102 नए मरीज मिले, 171 हुए स्वस्थ, तीन की हुई मौत
पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से कुल तीन मरीजों की मौत हुई।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल आठ हजार 951 लोगों की जांच हुई। इसमें 102 पॉजिटिव मिले। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हजार 441 हो गई है। वहीं, तीन हजार 728 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

loksabha election banner

जिले में कोरोना से कुल तीन मरीजों की मौत हुई। इनमें मानगो निवासी (39) महिला, बिरसानगर निवासी (62) पुरुष व घाटशिला निवासी (58) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 1032 हो गई है।

171 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 171 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल 48 हजार 644 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.63 फीसद हो गया है।

साढ़े छह हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल छह हजार 537 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 532 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल तीन लाख 18 हजार 671 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 69 हजार 87 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.