युवती ने लगाई फांसी, तय थी शादी
संसू चौपारण जगदीशपुर निवासी रामलाल तुरी की बेटी ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्मह
संसू, चौपारण : जगदीशपुर निवासी रामलाल तुरी की बेटी ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरही में उसकी शादी तय हो गई थी तो रोज लड़के से फोन पर बात होती थी। आत्महत्या के पहले भी लड़की को लड़के का फोन आया था। आत्महत्या की खबर मिलते ही थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने एसआइ दयानंद सरस्वती को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने बताया कि प्रथम²ष्ट्या युवती द्वारा आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़की की शादी तय हो गई थी। इसके बाद दोनों आपस में फोन पर बात किया करते थे। दोपहर में खाना खाने के बाद लड़के का फोन आया था। कुछ देर बाद जब हम लोगों ने उसे आवाज दी तो कमरे से जवाब नहीं आया। इसके बाद खिड़की के सहारे घर के अंदर देखा तो लड़की फांसी लगा ली है।