Move to Jagran APP

झारखंड को सिचित व शिक्षित राज्य बनाना है: बाबूलाल

भाजपा के कार्यकाल में देश व राज्य में बेरोजगारी महंगाई लूट व

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:42 PM (IST)
झारखंड को सिचित व शिक्षित राज्य बनाना है: बाबूलाल
झारखंड को सिचित व शिक्षित राज्य बनाना है: बाबूलाल

संवाद सहयोगी कटकमसांडी : भाजपा के कार्यकाल में देश व राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, लूट व भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। विगत पांच वर्षो में रघुवर सरकार ने झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कटकमसांडी खेल स्टेडियम में पार्टी प्रत्याशी मुन्ना सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। कहा, रघुवर सरकार में गुंडागर्दी व दहशतगर्दी चरम पर है। झारखंड में ला एंड आर्डर बद से बदतर हो गई है। रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कहा कि झाविमो की सरकार बनते ही पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहिया दीदियों, रसोईयों कृषक मित्रों के साथ न्याय होगा। उन्हें सम्मानजनक वेतनमान वह मानदेय उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं को नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झाविमो का मकसद झारखंड को सिचित व शिक्षित राज्य के साथ एक स्वस्थ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने किसानों, शिक्षित युवाओं, गरीबों, मजदूरों, मेहनतकशों को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह युवा, कर्मठ, समाजसेवी व स्थानीय उम्मीदवार हैं। बेहतर भविष्य के लिए आप उन्हें सेवा का अवसर दें। सभा में मुन्ना सिंह ने भी अपने विचार रखे। कहा, पांच वर्ष में भाजपा ने हजारीबाग को 50 साल पीछे धकेलने का काम किया है। कोयला तस्करों व पत्थर माफियाओं की चांदी रही। कोल डंप के खिलाफ जो भी आवाज बुलंद की, उन्हें गायब कर दिया गया। जनसभा को मुन्ना मल्लिक, सुशील ओड़िया, जिला अध्यक्ष सुशील पांडेय, अरहान शेख, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, मुख्तार अंसारी, अकील खान, अरहान मलिक, शमीम अख्तर, विनोद गुरू, अंसारी अंजुम, शबनम आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.