Move to Jagran APP

विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष को अगवा करने आए थे उग्रवादी

जासं चरही (हजारीबाग) कोयले के लोकल सेल में अवैध वसूली व लेवी का विरोध करने पर जेपीस

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 08:17 PM (IST)
विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष  को अगवा करने आए थे उग्रवादी
विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष को अगवा करने आए थे उग्रवादी

जासं, चरही (हजारीबाग) : कोयले के लोकल सेल में अवैध वसूली व लेवी का विरोध करने पर जेपीसी उग्रवादियों का एक दस्ता बुधवार की रात रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा फुसरी के अध्यक्ष रामकिशोर मुर्मू को अगवा करने बोरवाटोला स्थित उनके घर पर पहुंचा था।

loksabha election banner

जैसे ही घर पर उन्होंने दस्तक दी अनहोनी के संदेह पर रामकिशोर मुर्मू ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी फोन पर दी। देखते ही देखते ग्रामीण चारों तरफ से उग्रवादियों को घेर लिए। रात के अंधेरे में अपने आप को घिरा पाकर उग्रवादियों की हिम्मत जवाब दे गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उनके हथियार छीन लिए और मारपीट करने लगे। रात के अंधेरे में हुई गुत्थम गुत्थी में चार ग्रामीण घायल हो गए। घायल ग्रामीणों में हीरालाल सोरेन, सुनील सोरेन, नवीन सोरेन और सुनील मुर्मू शामिल है। जबकि कई उग्रवादी भी घायल हो गए। उन्होंने गोली चला ग्रामीणों को डराने का भी प्रयास कि लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत से कमा लेते हुए दिनेश नामक एक उग्रवादी को पकड़ लिया। वहीं उग्रवादियों से हथियारों में एक देसी रायफल, देसी कट्टा, दो देसी पिस्तौल व कारतूस भी छीन लिया। 2015 में भी उग्रवादियों ने की थी उनकी पिटाई

मालूम हो कि 2015 में भी रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशोर मुर्मू और सचिव मन्नू टुड्डू को उग्रवादी संगठन के एक दस्ते द्वारा बुरी तरह से पिटाई की गई थी। इस घटना के पीछे भी उग्रवादियों की मंशा लेवी लेने से जुड़ा हो सकता है। जब भी तापिन साउथ लोकल सेल शुरू होता है, उग्रवादियों के निशाने पर मोर्चा के सदस्य आते हैं। पुलिस कई बिदु पर जांच कर रही है। इस घटना से फुसरी समेत आस पास के ग्रामीण भयभीत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.