फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त
संवाद सूत्र हजारीबाग उपायुक्त आदित्य आनंद ने स्थापना समिति की बैठक में फर्जी डिग्री पर नौकर
संवाद सूत्र, हजारीबाग : उपायुक्त आदित्य आनंद ने स्थापना समिति की बैठक में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। प्रमाण पत्रों की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद इन्हें बर्खास्त किया गया। दोनों शिक्षक जून 2019 में बहाल हुए थे। उस समय एक साथ जिले में कुल 283 शिक्षकों को बहाल किया गया था। जिले में फर्जी डिग्री पर शिक्षक की नौकरी करने वाले तीन की पहचान हुई थी, इनमें एक ने योगदान हीं नहीं दिया था। शिक्षा विभाग की जांच में तीनों शिक्षकों के बीएड की डिग्री फर्जी मिली थी। दोनों शिक्षकों का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षण कार्य से वंचित कर दिया था। इससे पूर्व ये विद्यालय में आठ माह की सेवा दे चुके थे। बर्खास्त होने शिक्षकों में उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंपाडीह पदमा के वाणिज्य शिक्षक मनीष कुमार सिन्हा तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरजरा बड़कागांव की हिंदी शिक्षिका कंचन कुमारी है। ध्यान रहे कि जिले में योगदान के समय कंचन कुमारी व संतोषी कुमारी ने सीवी रमण विश्वविद्यालय से बीएड प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र जमा किया था। वहीं मनीष कुमार ने बीएड की डिग्री छत्रपति साहु जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर यूपी का जमा किया था।