ट्रक व बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
केरेडारी (हजारीबाग) : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग मोड़ के पास शनिवार की
केरेडारी (हजारीबाग) : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग मोड़ के पास शनिवार की देर शाम एक कोयला लदे ट्रक से बाइक सवार की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन में दो लोगो की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है की मृतक राजू रजक का ससुराल थाना क्षेत्र के कुठान गांव में है। जबकि दूसरा मृतक राजस्थान का था जिसके दाहिने हाथ पर पवन डॉन नाम खुदा हुआ है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार की सुबह से ही केरेडारी हजारीबाग मार्ग जाम कर दिया। तकरीबन दस घंटे के बाद करीब चार बजे जाम हटाया जा सका। ग्रामीणों व रिश्तेदारों से केरेडारी बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ मादेव प्रिया, थाना प्रभारी बबलू कुमार ने वार्ता कर पीड़ित के परिजनों को संबंधित कोल माइंस प्रबंधन द्वारा पांच पांच लाख देने की घोषणा व दो-दो लाख का चेक मौके पर देने के बाद जाम हटा। बताया जाता है की मृतक राजू रजक जो अटका का रहने वाला था वह अपने दोस्तों के साथ केरेडारी के सिजुवा से लौट रहा था। इस दौरान लबनिया मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। इसके बाद केरेडारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के दौरान राजू रजक की मौत मौके पर हो गई, जबकि पवन डॉन की मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में हुई। वहीं तीसरा घायल व्यक्ति अभी भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।