Move to Jagran APP

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा तीज का व्रत

टाटीझरिया : सुहागिन महिलाओं ने बुधवार को पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ तीज व्रत रखा। शाम को घ

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 06:35 PM (IST)
अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा तीज का व्रत
अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा तीज का व्रत

टाटीझरिया : सुहागिन महिलाओं ने बुधवार को पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ तीज व्रत रखा। शाम को घरों व मंदिरों में समूह में एकत्रित होकर विविध परिधानों में सजी महिलाओं ने ब्राह्माणों से तीज व्रत की कथा का श्रवण किया। अखंड सौभाग्यवती बने रहने की भावना को ले महिलाओं ने विविध तरीके से पूजा की। महिलाओं ने नये वस्त्र धारण कर श्रृंगार किया। डलिया को पांच प्रकार के फल, पकवान और सुहाग के सामान से सजाया। व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह था। सबसे अधिक उत्साह उन महिलाओं में था जिनका पहला तीज था। टाटीझरिया की मीनाक्षी सुमन ने बताया उनकी इसी वर्ष शादी हुई, शादी के बाद पहला तीज है। उसे भगवान शिव ने मन माफिक पति दिया। इसलिए काफी खुश है। पूरी श्रद्धा से बिना जल व अन्न ग्रहण किये उपवास कर रही हूं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.