हजारीबाग के छड़वा डैम से मिला लापता छात्र का शव
Student dead body Found. झारखंड में हजारीबाग में लापता छात्र का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 12:18 PM (IST)
हजारीबाग, जेएनएन। तीन दिन से लापता कुम्हार टोली सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र राहुल कुमार का शव रविवार की सुबह छड़वा डैम से बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को डैम से निकाल लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दसवीं कक्षा का छात्र राहुल गुरुवार को अपनी मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने विद्यालय गया था। विद्यालय से वापस घर लौटने के क्रम में वह गायब हो गया था। परिजनों ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। छानबीन के दौरान ही पुलिस ने डैम के पास ही राहुल का एडमिट कार्ड व बाइक बरामद किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें