Move to Jagran APP

सिलविया की अब तक नहीं हुई सऊदी से वापसी

विष्णुगढ़ प्रखंड की आदिवासी महिला सिलविया कुजूर की सऊदी अरब से घर वापसी अब तक संभव नह

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 06:18 PM (IST)
सिलविया की अब तक नहीं हुई सऊदी से वापसी
सिलविया की अब तक नहीं हुई सऊदी से वापसी

विष्णुगढ़ : प्रखंड की आदिवासी महिला सिलविया कुजूर की सऊदी अरब से घर वापसी अब तक संभव नहीं पाई है। यह महिला विष्णुगढ के चानो स्थित तेलनियादह की रहने वाली है। महिला का दामाद रमेश टुडू ने हजारीबाग सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा से मिलकर अपनी सास की घर वापसी की मांग की थी। केंद्रीय राज्य मंत्री सिन्हा ने महिला की वापसी कराने के लिए विदेश मंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद भी महिला की घर वापसी नहीं हो सकी है। बताते हैं पति बबलू मरांडी के मौत के बाद महिला काम धंधे को लेकर मुंबई चली गई थी। बताया कि 2004 में मुंबई गई उसकी सास सिलविया कुजूर वर्षो तक वही काम करती रही। 2015 में वह किसी एजेंट के जरिए सऊदी अरब चली गई। सऊदी अरब के लोला शहर में वह किसी के घर पर घरेलू काम करने में लगी है। पर उससे वीजा और पासपोर्ट मांग कर घर के मालिक (कफील) ने जब्त कर लिया है। उसे मेहनताने के तौर मिलने वाली राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। वह वहां से घर वापसी करना चाहती है। घर वापसी और मेहनताने की राशि मांगने पर घर का मालिक उसके साथ बेहरमी से मारपीट करता है। महिला की बेटी रीमा मरांडी एवं बेटा रामू मरांडी मां की नहीं हो रही घर वापसी से खासे परेशान है। महिला के दामाद ने सास की घर वापसी कराने की मांग की है। उसका दामाद रमेश टुडू ने हजारीबाग में झाविमो नेता चंद्रनाथ भाई पटेल से भी मिलकर सास की घर वापसी कराने की फरियाद किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.