रोहित को न्याय दिलाने निकाला कैंडल मार्च
संवाद सूत्र चौपारण रोहित हत्याकांड मामला अब जोर पकड़ने लगा है। बुधवार देर शाम बसरिया
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, चौपारण: रोहित हत्याकांड मामला अब जोर पकड़ने लगा है। बुधवार देर शाम बसरिया के युवाओं ने मृतक रोहित राणा को न्याय दिलाने व रोहित के अन्य हत्यारों को गिरफ्तारी में हो रहे देरी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च केंदुआ मोड से निकलकर घूमते हुए थाना गेट तक पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि रोहित के हत्याकांड के दो अन्य आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका है। मालूम हो कि रोहित हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता अर्जुन साव, मुखिया राजदेव यादव, रोहित के पिता सहदेव राणा सहित कई महिला, पुरुष व युवा लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें