कुलाधिपति से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों का संयुक
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 07:06 PM (IST)
हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रांची जाकर कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला। शिक्षकों ने एजीपी कटौती करने से संबंधित मामले की अद्यतन जानकारी महामहिम को दी। इस पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा प्रोन्नति की भी चर्चा की गई। महामहिम ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनकर इसे त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ¨सडिकेट सदस्य डॉ. चंद्रशेखर ¨सह, डॉ. रणविजय प्रसाद देव, डॉ. केपी राय, डॉ. रघुवर ¨सह, डॉ. रंधीर कर्ण, डॉ. बलवीर ¨सह सिद्धू, डॉ. पीसी ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे। उक्त जानकारी प्रो. प्रमोद कुमार ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें