Move to Jagran APP

Ratan Tata : रतन टाटा के परिवार में और कौन-कौन हैं, नहीं जानते हैं तो आज जान लें

Ratan Tata Family देश के सबसे पुराने औद्योगिक समूह के मुखिया रतन टाटा के बारे में आप तो जानते हैं। आप यह भी जानते हैं कि वह अविवाहित है। लेकिन क्या आपको पता है कि रतन टाटा का भरा-पूरा परिवार है। उनका परिवार सुर्खियों में रहना पसंद नहीं करते....

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:10 AM (IST)
Ratan Tata : रतन टाटा के परिवार में और कौन-कौन हैं, नहीं जानते हैं तो आज जान लें
Ratan Tata : रतन टाटा के परिवार में और कौन-कौन हैं, नहीं जानते हैं तो आज जान लें

जमशेदपुर : रतन टाटा देश के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक हैं। उन्हें न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लोग अच्छी तरह से पहचानते हैं। रतन टाटा, टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन हैं। हालांकि बहुत कम लोग ही रतन टाटा के परिवार के बारे में जानते होंगे। रतन टाटा के परिवार के अधिकतर सदस्य बिल्कुल निजी तरह से अपना जीवन जी रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि रतन टाटा के परिवार में और कौन-कौन से सदस्य हैं।

loksabha election banner

1. जिमी टाटा

जिमी टाटा, रतन टाटा के छोटे भाई हैं जबकि नोएल टाटा उनके पिता की ओर से उनके सौतेले भाई हैं। जिमी टाटा के बारे में बहुत जानकारियां मिलती है। जिमी, रतन टाटा से दो साल छोटे हैं और 90 के दशक में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने टाटा की विभिन्न कंपनियों में काम किया। जिमी टाटा, रतन टाटा की तरह, टाटा संस और कई अन्य टाटा कंपनियों में शेयरधारक हैं। वह सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। वे भी रतन टाटा की तरह कुंवारे हैं और मुंबई के कोलाबा में एक डबल बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं।

2. सिमोन टाटा

सिमोन नवल टाटा, नी डनॉयर, एक स्विस मूल के भारतीय व्यवसायी हैं, जो नवल टाटा की दूसरी पत्नी थीं। सिमोन 1961 में लैक्मे लिमिटेड के बोर्ड में शामिल हुईं और 1964 में कंपनी की प्रबंध निदेशक बनी। उन्होंने वर्ष 1982 में बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने ट्रेंट की स्थापना की और 30 अक्टूबर 2006 तक इसकी गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करती रही।

3. नोएल टाटा

नोएल नवल टाटा, नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। वे अपने पिता की ओर से रतन टाटा और जिमी टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल आयरिश नागरिकता वाले एक भारतीय व्यवसायी हैं। नोएल अपनी मां सिमोन टाटा द्वारा स्थापित कंपनी ट्रेंट के भी चेयरमैन हैं। रिटेल स्टोर वेस्टसाइड का संचालन भी ट्रेंट द्वारा किया जाता है। इसके अलावा नोएल टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन के अलावा टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और टाइटन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट है। उन्होंने आलू मिस्त्री से शादी की है, और उनके तीन बच्चे हैं जिनमें लिआ, माया और नेविल है।

4. लिआ टाटा

लिआ नोएल टाटा ,नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी हैं। इन्होंने स्पेन के मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर्स किया है। लिआ ने 2006 में ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसे में असिस्टेंट सेल्स एक्जीक्यूटिव के रूप में अपना करियर शुरू किया और ताज होटल में डेवलमेंट एंड एक्सपेंशन प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में भी काम किया।

5. माया टाटा


माया टाटा, नोएल टाटा की छोटी बेटी हैं। माया टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड में काम करती थीं, जहां उन्होंने निवेशक संबंधों और पोर्टफोलियो प्रबंधन का काम संभालती हैं। टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड के अचानक बंद होने के बाद माया ने टाटा डिजिटल में कदम रखा और वर्तमान में यहां काम कर रही है।

6. नेविल टाटा

नेविल टाटा, नोएल टाटा और आलू मिस्त्री के बेटे हैं। वह रिटेल चेन, ट्रेंट के साथ काम करते है, जो अपनी दादी सिमोन टाटा द्वारा स्थापित और उनके पिता नोएल टाटा द्वारा निर्मित कंपनी है। नेविल ने वेस्टसाइड, स्टार बाजार और लैंडमार्क स्टोर्स के संचालक ट्रेंट में हाइपरलोकल फूड का मैनेजमेंट किया। जिसका टेस्को के साथ एक संयुक्त उद्यम है। उन्होंने किर्लोस्कर टेक्नोलॉजीज की निदेशक मानसी किर्लोस्कर से शादी की है। उनका एक बेटा है जिसका नाम जमसेट टाटा है।

लिआ और उसके भाई-बहनों के बारे में इंटरनेट पर बहुत कम या कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वे कम प्रोफाइल रखते हैं और विभिन्न टाटा कंपनियों में विलय कर चुके हैं। नोएल टाटा का कहना है कि उन्हें सिर्फ इसलिए कोई तरजीह नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि वे उनके बच्चे हैं और उन्हें बेहतर एक्सपोजर पाने के लिए कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में खुद काम करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.