मुखिया ने किया मास्क व सेनिटाइजर का वितरण
संसू केरेडारी देश व राज्य में लॉकडाउन के बाद अनलॉक वन में भी लोगो को मास्क सैनिटाइ
संसू, केरेडारी : देश व राज्य में लॉकडाउन के बाद अनलॉक वन में भी लोगो को मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करनी चाहिए। साथ ही घर से बाहर निकलते ही शारीरिक दूरी का भी अनुपालन करना बेहद जरूरी है। यह बातें केरेडारी के पंचायत पांडु के मुखिया राकेश रंजन दुबे ने अपने पंचायत में एक हजार मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करने के दौरान बता रहे थे। इन सामग्री का वितरण करने के लिए पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। इनको मुखिया श्री दुबे ने अपने पंचायत को कोरोना से मुक्त रखने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील किया। बता दें की इससे पूर्व भी मुखिया श्री दुबे ने सैंकड़ो मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया था। इस वितरण के मौके पर पांडु पंचायत सचिव, महेश राम, उप मुखिया, इरफान अंसारी, वार्ड सदस्य, अनिल राम, इन्द्रजीत राम, अमृत महतो, वार्ड सदस्यों के प्रतिनिधि मो सुलेमान, मो कौशर ,मो इम्तियाज एवं रोजगार सेवक अजय पांडेय उपस्थित थे ।