भट्ठा संचालक ने महिला मजदूर का शव घर के पास फेंक हुआ फरार
संवाद सूत्र इचाक (हजारीबाग) थाना क्षेत्र के करम टंड गांव के ईंट-भट्ठा में काम करने वाली 4
संवाद सूत्र इचाक (हजारीबाग): थाना क्षेत्र के करम टंड गांव के ईंट-भट्ठा में काम करने वाली 46 वर्षीय दुलारी देवी के शव को भट्ठा मालिक उसके घर के बाहर फेंक कर भाग गया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। महिला शव को उसके दरवाजे पर फेंके जाने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतिका की 15 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी ने सबसे पहले भट्ठा संचालक संजय मेहता एवं उसके सहयोगियों द्वारा शव को घर के बाहर फेंकते हुए देखा। बेटी की चीख पुकार सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए और भट्ठा संचालक संजय मेहता से मौत के कारणों के विषय में पूछताछ करना चाहा कितु आरोपी संजय मेहता बिना कुछ बताए बोलेरो लेकर निकल गया। मृतका के पति जीतन राम ने बताया कि ईंट भट्ठा साइड पर मौजूद डेरा में राशन खत्म हो गया था। भट्ठा संचालक संजय मेहता ने दो सौ रुपया दिए। इसके बाद में राशन लाने चला गया। लौटने पर डेरा के भीतर पत्नी को बदहवास देख घबरा गया। भट्ठा संचालक संजय को जानकारी दी। कितु संचालक ने कोई रुचि नहीं दिखाई। बेसुध पत्नी के साथ रात भर घर में पड़ा रह गया। रविवार को संजय और उसके दो चार अन्य सहयोगी बोलेरो लेकर आए और पत्नी को उसमें रखकर बरही इलाज के बहाने ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। फिर शव को भट्ठा साइट पर ले गया, जहां से रविवार शाम को मेरे घर के बाहर फेंक कर भाग गया। मृतका दुलारी का पुत्र विनोद कुमार रविदास दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करता। वह मां की मौत की खबर सुनकर घर के लिए निकल चुका है। सूचना मिलते ही इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दल बल के साथ कर्मकांड गांव पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल बरही थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव की है। साथ ही घटना के सभी बिदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रहा है।