पूर्व मंत्री तापेश्वर देव की मनी पुण्यतिथि
हजारीबाग: स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री तथा आजाद ¨हद फौज के सेनानियों को खून से तिलक लगाकर
हजारीबाग: स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री तथा आजाद ¨हद फौज के सेनानियों को खून से तिलक लगाकर स्वागत करने वाले स्व. तापेश्वर देव की पुण्यतिथि मंगलवार को कालीबाड़ी रोड स्थित उनके आवास पर मनाई गई। राष्ट्रीय आंदोलन में स्व. देव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान छात्र कांग्रेस यूनियन बनाकर आजाद हिन्द फौज के सेनानी कर्नल दिल्लन, शहनबाज और सहगल का स्वागत अपनी अंगूठा चीरकर खून निकालने तथा तिलक लगाकर किया था।
स्व. देव के आवास पर एक सादे समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके बड़े पुत्र अशोक देव, विनिता देव, आनंद देव, अर¨वद देव समेत शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में स्व. देव की व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। केबी महिला कॉलेज की स्थापना में इनकी प्रमुख भूमिका रही है। 1952 में बगोदर विधानसभा तथा 1968 से 1971 तक विधान परिषद के सदस्य रहे। 1972 में चतरा विधानसभा से निर्वाचित होकर अब्दुल गफूर के नेतृत्व में बनी सरकार में मंत्री पद का दायित्व सम्हाला। 20 नवंबर 1984 इनका निधन हुआ था।