विकास का नया इतिहास लिख रहे प्रधानमंत्री : जयंत
हजारीबाग : विश्व के लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास का नया इतिहास लिख रहे हैं
हजारीबाग : विश्व के लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास का नया इतिहास लिख रहे हैं। झारखंड सहित पूरे देश में जो चकाचक सड़कें,
गरीबों के लिए पक्का मकान, गरीब गृहणियों के लिए गैस चूल्हे सहित जो सुविधाएं दिख रही हैं वह सब इन्हीं की बदौलत पूरी हुई हैं। दरअसल यह
क्षेत्र विकास का प्रतीक बना गया हैं। उक्त बातें हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री जयंत सिन्हा ने स्थानीय गांधी मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए कही। कहा कि प्रधानमंत्री ने हजारीबाग के विकास के चार पन्ने लिखे थे आज पांचवां पन्ना लिखने जा रहे हैं। आगे कहा कि सरकार ने
जो भी चुनावी वायदा किया था उसे पूरा किया। झारखंड में बह रही चुनावी बयार के बारे में कहा कि विगत साढे चार साल में यहां 25 हजार करोड़ का निवेश हुआ है।