बड़कागांव में सड़क दुर्घटना, एक की मौत
संवाद सूत्र बड़कागांव (हजारीबाग) बड़कागांव उरीमारी पथ जोगिया घाटी में आटो पलटने से र
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:57 PM (IST)
संवाद सूत्र बड़कागांव (हजारीबाग): बड़कागांव उरीमारी पथ जोगिया घाटी में आटो पलटने से रामगढ़ लारी निवासी 28 वर्षीय विमल कुमार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विमल कुमार बड़कागांव थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर स्थित तेलिया तेरी गांव अपनी बहन को लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आटो अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गया, जिसमें मौके पर ही विमल कुमार की मौत हो गई। ऑटो में तीन अन्य लोग भी सवार थे जिनमें मामूली चोट आई है। वहीं ऑटो चालक विवेक सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद बड़कागांव थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भिजवाया । घायलों का इलाज बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें