केरेडारी में दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत
संसू केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइकों के ब
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 08:33 PM (IST)
संसू, केरेडारी : थाना क्षेत्र के बुकरु मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके 43 वर्षीय दुमका निवासी रोहित कुमार राउत पिता राजेंद्र राउत दुमका की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग भी घायल है। इसमें आशीष कुमार की स्थिति गंभीर बताई जाती है। घटना के बाबत बताया जाता है कि रोहित व साथी आशीष टंडवा के नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में कार्यरत अधिकारी थे। बताया जाता है कि दोनों एक ही बाइक से केरेडारी के बुकरु मोड़ पास पहुंचे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद घायलों को हजारीबाग रेफर किया गया था, जहां रोहित की मौत हो गई। जबकि आशीष की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें