Move to Jagran APP

ओमप्रकाश शर्मा बने वन सेवा संघ के संयोजक

हजारीबाग : रविवार को झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ, हजारीबाग की एक बैठक में सर्वसम्मति

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 06:43 PM (IST)
ओमप्रकाश शर्मा बने वन सेवा संघ के संयोजक
ओमप्रकाश शर्मा बने वन सेवा संघ के संयोजक

हजारीबाग : रविवार को झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ, हजारीबाग की एक बैठक में सर्वसम्मति से ओमप्रकाश शर्मा को संघ के तदर्थ कमेटी का संयोजक निर्वाचित किया गया। वहीं पतरस नाग को मुख्य संरक्षक निर्वाचित किया गया।

loksabha election banner

साथ ही उप संयोजक के रूप में श्याम कुमार साहनी का पूर्वी वन प्रमंडल के लिए व अमर आनंद सरस्वती का पश्चिमी वन प्रमंडल के लिए निर्वाचन किया गया। इसी प्रकार प्रमंडलों के प्रमुखों के रूप में पूर्वी वन प्रमंडल के लिए राहुल राज का, वन्य प्राणी प्रमंडल के लिए बाल्टी बारला का, सामाजिक वानिकी के लिए मृणाल भास्कर का एवं संटू कुमार का पश्चिमी वन्य प्रमंडल के लिए निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि संघ के क्रियाकलापों के सुचारू रूप से संचालन के लिए तदर्थ कमिटी का गठन आवश्यक था। बैठक में बड़ी संख्या में वन सेवा संघ के कर्मी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.