भारी सुरक्षा में नामांकन के लिए तमाड़ गया नक्सली कुंदन
आत्मसमर्पण के बाद ओपेन जेल हजारीबाग में रह रहा नक्सली कुदंन पाहन।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 09:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हजारीबाग : आत्मसमर्पण के बाद ओपेन जेल हजारीबाग में रह रहा नक्सली कुदंन पाहन सोमवार की सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच नामांकन के लिए तमाड़ रवाना हुआ। 20 चार के अनुपात में जवानों की टोली कुंदन पाहन को जेल से लेकर तमाड़ के लिए निकली। सफेद कुर्ता में फूल माला पहने बाहर निकले कुंदन ने पत्रकारों को बताया कि उसने गरीब गुरबा की लड़ाई लड़ी है और यह लड़ाई अब राजनीति के मैदान में होगी। कहा कि वह पहली बार चुनाव लड़ रहा है। ज्ञात हो कि 15 लाख का इनामी कुंदन पाहन आत्मसमर्पण के बाद हजारीबाग के ओपेन जेल में रह रहा था। कोर्ट से उसने चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी। नामांकन के बाद देर शाम कुंदन पाहन को लेकर पुलिस वापस ओपेन जेल लौट आई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें