Lok Sabha Election 2019: हजारीबाग में नहीं मिली नवजोत सिंह सिद्धू के रोड शो को अनुमति
Lok Sabha Election 2019. हजारीबाग से कांग्रेस के प्रत्याशी गोपाल साहू ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनके समर्थन में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पहुंच रहे हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 12:37 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 07:07 PM (IST)
हजारीबाग, जागरण संवाददाता। हजारीबाग में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का रोड शो नहीं हो सका। सारी तैयारियां कर ली गई थीं। खुली जीप में एक हजार से अधिक मोटरसाइकिल सवारों के साथ सिद्धू रोड शो के लिए निकलने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से रोड शो को लेकर पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। कांग्रेस के नेताओं ने इसे सरकार की साजिश बताया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू का हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गोपाल साहू के समर्थन में रोडशो का कार्यक्रम था।
उन्हें शाम चार बजे से पीटीसी चौक से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो करना था। इसके बाद उन्हें प्रेस को भी संबोधित करने का कार्यक्रम था। इससे पूर्व आज सिद्धू झारखंड पहुंचे और सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार में मंत्री हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें