यूथ राजनीति के अग्रभाग, सक्रिय भूमिका निभाएं
चौपारण : जिला परिषद डाक बंगला में यूथ कांग्रेस की बैठक विधानसभा अध्यक्ष बिनोद यादव की अध्यक्ष
चौपारण : जिला परिषद डाक बंगला में यूथ कांग्रेस की बैठक विधानसभा अध्यक्ष बिनोद यादव की अध्यक्षता में संचालित हुआ। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने यूथ कांग्रेस के सदस्यों का उत्साहवर्द्धन किया। सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूथ राजनीति के अग्रभाग हैं। यूथ को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बरही विधानसभा में युवा विकास के कड़ी हैं। युवा आमलोगों की समस्या समाधान में सक्रिय हैं। लोगों की सेवा में बने रहना हमारा कर्तव्य है। राजनीति स्वार्थरहित सेवाभाव है जिसे मार्यादित होकर निभाना चाहिए।
बैठक का संचालन यूथ कांग्रेस के दयानिधि पांडेय ने किया। मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रंजन ¨सह, दयानिधि पांडेय, राजेश रजक, मो अतहर, विवेक पांडेय, मो जुबैर, रवीश ¨सह, मो अतहर, उमैर अहमद, भीम तुरी, रामाधीन तुरी, सनोज यादव, चंदन ¨सह, डा. बीके ¨सह, मो रिजवान, मो जमीर, मो आशिकी अहसान, मो मोजिम, डॉ बीके यादव सहित सैकड़ों उपस्थित थे।