पुणे में पत्नी व बच्चों के साथ फंसे ग्रामीणों ने की वापसी की फरियाद
संसू विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्रखंड के कई गांवों के लोग लॉकडाउन के कारण पुणे में सपरिवार
संसू, विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड के कई गांवों के लोग लॉकडाउन के कारण पुणे में सपरिवार फंसे हुए हैं। अचलजामो के राजेश महतो, पत्नी सोनी देवी व बेटा आदर्श कुमार, लक्ष्मण महतो पत्नी चंदवा देवी व बच्चे मंजू कुमारी, हिमांशू जहां सपरिवार फंसे हुए हैं। इसके अलावा लाछेश्वर महतो, केदार महतो, दुलारचंद महतो, ओमप्रकाश साव, जयलाल महतो आदि की भी पुणे के राजगुरू नगर (खेड) जनपद स्थित राक्षेबाड़ी में किराए के मकान में बिना रोजगार के रहने की विवश हैं। ये सभी मजदूरी कर बमुश्किल घर गृहस्थी चला रहे थे। लेकिन अभी बेरोजगार हैं। पास में जमा राशि खत्म होने पर घर से रूपये मंगवा कर वे भोजन का जुगाड़ कर रहे थे। लेकिन खाने के लिए घर से रुपये मंगवाने पड़ रहे हैं। इनमें से कईयों से वापसी के लिए नाम पता और आधार कार्ड नंबर लिया है। लेकिन अब भी वे वहीं फंसे हुए हैं। विष्णुगढ़ आजसू के लीलो महतो ने पुणे में फंसे इन ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों को घर वापसी कराने की मांग की है।