जन मुद्दों पर झामुमो ने बरही में दिया धरना
बरही (हजारीबाग) बरही अनुमंडल कार्यालय के समक्ष पानी बिजली सहित 16 सूत्री जनमुद्दों को लेक
बरही (हजारीबाग) : बरही अनुमंडल कार्यालय के समक्ष पानी बिजली सहित 16 सूत्री जनमुद्दों को लेकर झामुमो ने मंगलवार को बरही विस स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडे ने किया। वक्ताओं ने जन समस्याओं को उठाते हुए सरकार को जमकर कोसा। केंद्रीय सदस्य सह बरही विधानसभा प्रभारी विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार तानाशाह हो गई है। हजारीबाग लोस व बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति काफी धीमी है। यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ वादा करते हैं, विकास नहीं करते। क्षेत्र की जनता, बिजली - पानी, शिक्षा, बेरोजगारी, विस्थापन जैसी बुनियादी व ज्वलंत समस्याओं से त्रस्त है। केंद्रीय सदस्य संजय गुप्ता ने कहा कि 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाली रघुवर सरकार नकाम रही है।
झामुमो ने राज्यपाल के नाम बरही एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक को 16 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार किया गया धरना कार्यक्रम को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद विश्वकर्मा, केंद्रीय सदस्य संजय गुप्ता, हजारीबाग सदर प्रखंड अध्यक्ष उमेश गुप्ता, सरजू प्रसाद मेहता, नौशाद आलम, नगर अध्यक्ष मो. खलील अंसारी, नौशाद खान, जिला सह सचिव राकेश कुमार मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सह इचाक प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता, सफीउल्लाह अंसारी, बरही प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडे, उपाध्यक्ष संजय रविदास, सचिव बबलू अंसारी मीडिया प्रभारी डॉ. अली हैदर, सह सचिव तौहीद अली, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष बिरजु राणा, सचिव बबलू अंसारी, उपाध्यक्ष सुधीर चौरसिया, युवा मोर्चा चंदवारा प्रखंड सह सचिव सुधाकर कुमार, पदमा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नाजीर अली, वरिष्ठ नेता भागीरथ मेहता, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष मो.साबिर, उपाध्यक्ष मो. असलम, कटकमदाग अध्यक्ष मो. कौशर, दारू प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद, केरेडारी मो रफीक, रामरूप सिंह, जिला सचिव दीपक राय, सरजू मेहता, नईम राही, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सुशीला देवी, वीरेंद्र कुमार यादव, मो. खलील, इंदर मल्होर आदि भारी संख्या में झामुमो के महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।
क्या है मुद्दा :-
सौंपे गए ज्ञापन में बिजली, पानी, बरही अनुमंडल में व्यवहार न्यायालय की सुविधा, अनुमंडल अंतर्गत 5 प्रखंड व दो प्रस्तावित प्रखंड मिलाकर शीघ्र बरही को जिला घोषित करने, बरही चौपारण में ट्रॉमा सेंटर स्थापना, सरकारी महिला व पुरुष कॉलेज स्थापना, बरही चौक की नियमित साफ-सफाई, टैक्स फ्री बालू खरीदने की व्यवस्था करने, सेलहारा व गुड़ियो को प्रखंड बनाने आदि शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप