उत्साह से मनी पैगंबर साहब की जयंती
संसू चरही(हजारीबाग) चरही समेत कोयलांचल में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सादगी से मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:06 PM (IST)
संसू, चरही(हजारीबाग): चरही समेत कोयलांचल में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सादगीपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के मनाया गया। क्षेत्र के लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाजे जुमा अदा की। उसके बाद सलातो सलाम का नजराना भी पेश किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मोहम्मद साहब के बताए गए नेकी, भलाई और सच्चाई की राह पर चलने का संकल्प लिया। लोगों ने कोविड-19 को लेकर सरकारी गाइडलाइन के अनुसार जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाली। इस अवसर पर सभी ने अपने घरों, दुकानों व मस्जिदों को सजाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें