Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: हजारीबाग में लहराया भगवा, रिकाॅर्ड जीत की ओर जयंत सिन्‍हा

Jharkhand Election Result 2019. हजारीबाग संसदीय सीट पर लगातार तीसरी बार भगवा झंडा लहरा रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा रिकॉर्ड जीत की ओर अग्रसर हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 03:09 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 03:21 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: हजारीबाग में लहराया भगवा, रिकाॅर्ड जीत की ओर जयंत सिन्‍हा
Jharkhand Election Result 2019: हजारीबाग में लहराया भगवा, रिकाॅर्ड जीत की ओर जयंत सिन्‍हा
हजारीबाग, जागरण संवाददाता। Jharkhand Election Result 2019 - हजारीबाग संसदीय सीट पर लगातार तीसरी बार भगवा झंडा लहरा रहा है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा लगभग दो लाख से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 1984 के बाद जीत के लिए तरस रही कांग्रेस को लगता है इस बार भी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
हजारीबाग के लिए नया चेहरा रहे कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल साहू भाजपा के जयंत सिन्हा के समक्ष कहीं भी नहीं टिक पाए। शुरुआती दौर से ही जयंत सिन्हा ने बढ़त बना ली थी। इसके अलावा भाकपा के प्रत्याशी व हजारीबाग से दो बार सांसद रह चुके भुवनेश्वर प्रसाद मेहता की स्थिति और भी खराब रही।
भाजपा प्रत्‍याशी जयंत सिन्‍हा को कुल 364471 वोट प्राप्‍त हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 124722 वोट मिले हैं। इस तरह जयंत सिन्‍हा दो लाख 39 हजार 749 वोट की निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। भाकपा के भुवनेश्‍वर प्रसाद मेहता को 14455 वाेट प्राप्‍त हुए हैं। भुवनेश्‍वर प्रसाद मेहता पहले हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, बाकी रहे गायब
मतगणना स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थकों में उत्साह था। एक्जिट पोल के बाद जीत को लेकर पहले से ही आश्‍वस्‍त चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह सात बजे से ही मतगणना स्थल बाजार समिति में जुटने लगा था। जयंत सिन्हा जब बाजार समिति पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
पहले दौर की गणना के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया। दूसरी ओर, अन्‍य दलों के समर्थक गायब होते चले गए। दोपहर 12 बजे तक बाजार समिति के आस-पास सिर्फ भाजपा का झंडा लहरा रहा था। जयंत सिन्हा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबार के नारे लग रहे थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.