दिल्ली परेड में विभावि के तीन सदस्य होंगे शामिल
राज्य से चार स्वयंसेवकों का हुआ चयन दो हजारीबाग एक रांची और एक रामगढ का विद्यार्थी
राज्य से चार स्वयंसेवकों का हुआ चयन, दो हजारीबाग, एक रांची और एक रामगढ का विद्यार्थी
अंतिम रूप से चयनित स्वयंसेवकों को कुलपति सहित अन्य ने दी बधाई
संस, हजारीबाग : गणतंत्र दिवस में एनएसएस के स्वयंसेवक भी परेड में हिस्सा लेंगे। राज्य से चार स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इनमे तीन विभावि के छात्र है। इसमें दो हजारीबाग तथा एक सीएन कॉलेज रामगढ़ का है। वहीं एक अन्य रांची कॉलेज रांची का स्वयंसेवक है। विभावि क तीन छात्रों का चयन होने के बाद कुलपति सहित अन्य ने बधाई दी। चयनित होने वालों में संत कोलंबा महाविद्यालय के सुजीत हाजरा, रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ के अंकित अग्रवाल एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिग और टेक्नोलॉजी की ज्योति जारीका शामिल हैं। महाविद्यालय स्तरीय चयन शिविर, विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर, राज्य स्तरीय चयन शिविर, पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर जैसे पड़ाव को पार करने के बाद पूरे झारखंड से सिर्फ 4 स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। दौड़, परेड, सांस्कृतिक गतिविधि, अनुशासन, साक्षात्कार, नियमित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता , विशेष शिविर में सक्रिय सहभागिता एवं अन्य गतिविधियों आधार पर उक्त छात्रों का चयन किया गया। बधाई देने वालों में कुलपति डा. मुकुल नारायण देव, प्रति कुलपति डा. अजीत कुमार, रजिस्ट्रार डा. मंटून सिंह, डा. चंद्रशेखर सिंह, डा. प्रमोद सिंह, संत कोलंबा के प्राचार्य सुशील टोप्पो आदि शामिल हैं।