जी टीवी के रियलिटी शो के लिए अथर्व का चयन
22 जनवरी से प्रसारित होने वाले इस शो के लिए हुआ है चयन नौ वर्षीय अथर्व है नूरा निवासी संव
22 जनवरी से प्रसारित होने वाले इस शो के लिए हुआ है चयन, नौ वर्षीय अथर्व है नूरा निवासी
संवाद सहयोगी, हजारीबाग : विभिन्न टीवी चैनलों पर अबतक फिल्मी गानों को गाते हुए लोगों ने देश के विभिन्न युवा कलाकारों को देखा गया है। परंतु पहली बार देश में आयोजित जी टीवी की स्वर्ण स्वर भारत में भक्ति गीतों की महफिल सजेगी और उसमें रंग जमाएंगे हजारीबाग के नौ वर्षीय बालक अथर्व बक्शी। 22 दिसंबर से देश भर में जी टीवी और अनमोल टीवी पर प्रारंभ हो रहे इस शो में हजारीबाग के अथर्व का चयन किया गया है। नौ वर्षीय अथर्व पिता सत्येंद्र बख्शी उर्फ मिटू शहर के नूरा निवासी है। देश के स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वर्ण स्वर भारत का यह रियलिटी शो
22 की रात आठ से नौ बजे तक प्रसारित होगा। बाद में प्रत्येक रविवार शनिवार को इस रियलिटी शो का प्रसारण किया जाएगा । जानकारी देते हुए संस्कार भारती के नगर संगठन सचिव डा. प्रह्लाद सिंह ने बताया कि
इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति से जुड़े भजनों एवं देशभक्ति गीतों के प्रदर्शन होंगे ।
इस सिगिग रियलिटी शो के जज देश के प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर जी कैलाश खेर जी एवं कवि श्री कुमार विश्वास जी बनाए गए है। हजारीबाग के लिए यह पहला मौका है जब एक नन्हा कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे देश को मनवाएंगा। जानकारी दी कि कार्यक्रम के सूत्रधार के रूप में अभिनेता रवि किशन जी होंगे।
उनकी दादी सुनीता बख्शी, पिता सत्येंद्र बक्शी उर्फ मिटू ,माता पूर्वा बख्शी ,चाचा संजय बक्शी , ज्योति जितेंद्र बख्शी ,सीमा बख्शी के अलावे मैं डॉक्टर प्रहलाद सिंह बाल कलाकार अथर्व के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं लाइट संगीत के गुरु उनके पिता ही हैं।