Move to Jagran APP

क्राइम कंट्रोल के लिए हजारीबाग पुलिस तत्पर : एसपी

बाटम फोटो - 15 एसपी ने पेश किया 2021 का अपराध संबंधी लेखा-जोखा नए वर्ष में महिला सुरक्षा प

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 07:48 PM (IST)
क्राइम कंट्रोल के लिए हजारीबाग पुलिस तत्पर : एसपी
क्राइम कंट्रोल के लिए हजारीबाग पुलिस तत्पर : एसपी

बाटम

loksabha election banner

फोटो - 15

एसपी ने पेश किया 2021 का अपराध संबंधी लेखा-जोखा

नए वर्ष में महिला सुरक्षा पर जोर

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस की ओर से गत एक वर्ष में उपलब्धि हासिल करने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई। जिसमें हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि क्षेत्र से क्राइम को हटाना तथा अपराधियों के खिलाफ लगाम लगाना और क्राइम कंट्रोल करना हजारीबाग पुलिस की पहली प्राथमिकता है। विगत वर्षों में हजारीबाग पुलिस ने कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसमें चौपारण थाना कांड संख्या 279 के नामजद अभियुक्त एवं भाकपा माओवादी सदस्य एवं नगर जोन का प्रमुख कमांडर 25 लाख का इनामी अपराधी ठाकुर प्रदुमन शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके विरूद्ध झारखंड सहित अन्य राज्यों यथा बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में महत्वपूर्ण नक्सल कांड दर्ज है। इसके साथ ही गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र के यूको बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देकर भागे आरोपियों को 2 घंटे के अंदर डकैती में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें तीन अभियुक्त एवं उनके पास मौजूद एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल एवं 40 लाख 5240 नगद बरामद कर लिया गया। वही कटकमसांडी थाना क्षेत्र में रखे गए चोरी के रोंगटा कंपनी का छड़ को बेचने में शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। विभिन्न उग्रवादी संगठन तथा अपराधिक गिरोह के विरुद्ध संचालित अभियान में उग्रवादी संगठन के कुल 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें भाकपा माओवादी के तीन, जेपीसी एक, अमन श्रीवास्तव गिरोह एक, अमन श्रीवास्तव 5 अन्य 12 लोग शामिल है। साथ ही देसी पिस्टल 8, देसी कट्टा 12, देसी बंदूक 4, रिवाल्वर 4, जिदा गोली 394, खोखा 66 बरामद किया गया। लूट वाहन चोरी गृह भेदन एवं अन्य कांडों में कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साइबरक्राइम में अब तक कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिसे लेकर हजारीबाग पुलिस सक्रिय है। चोरी एवं लूट कांड के तहत पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं छ: चार पहिया वाहन बरामद किया एवं अन्य कांड में कुल 19 मोटरसाइकिल एवं एक चार पहिया वाहन तथा पचासी मोबाइल बरामद किया गया है। हजारीबाग जिला में विष्णुगढ़ एवं कटकमदाग थाना क्षेत्र में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया। जिसमें काफी मात्रा में हथियार बरामद एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। हजारीबाग जिला में विभिन्न कांडों में कुल 1646 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही मादक पदार्थ अधिनियम एवं अवैध शराब कारोबार में कुल 96 शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसमें गांजा 260 किलोग्राम, अफीम 9 किलोग्राम, एक ट्रक एवं 250 पेटी विदेशी शराब, ब्राउन शुगर 14 ग्राम शामिल है। वर्ष 2021 के इन अपराधिक घटनाओं को लगाम लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस ने एसपी मनोज रतन चौथे के नेतृत्व में कई उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र से क्राइम को कंट्रोल करने में सफल साबित हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.