दो करोड़ से अधिक की योजनाओं की अनुशंसा
फोटो - 11 विधायक प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया लेखा जोखा विधायक मनीष जायसवाल ने की ह
फोटो - 11
विधायक प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया लेखा जोखा
विधायक मनीष जायसवाल ने की है योजनाओं की अनुशंसा
संसू, कटकमसांडी (हजारीबाग) : प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को विधायक कक्ष में विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा व मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव ने वर्ष 2021 में विधायक मद द्वारा किए गए कार्यों का लेखा जोखा पत्रकारों के समक्ष पेश किया। किशोरी राणा ने कहा कि वर्ष 2020-2021 विकास एवं सेवा का कार्यकाल रहा। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक मनीष जयसवाल ने सम्पूर्ण विधान सभा क्षेत्र में महामारी के संकट काल में भी लगातार सेवा करते रहे। संकट काल में जहां लोग जिदगी की आस के लिए ऑक्सीजन सिलिडर दर्जनों कोविड मरीजों तक पंहुचाकर जान बचाई। वहीं भोजन का पैकेट पहुंचाई। विधायक की ओर से मरीजों की मदद के लिए प्लाज्मा हेल्प सेंटर और निशुल्क एंटीबॉडी चेकअप कैंप का आयोजन कराया गया। प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरूआत भी की। प्रत्येक व्यक्ति तक कॉविड मेडिसिन किट व ऑक्सीजन फ्लोमीटर उपलब्ध कराया। कोविड के दंश झेल रहे मरीजों एवं कोरोना योद्धाओ को इम्यूनिटी बूस्टर किट भी सौंपा। कोरोना काल में जान गंवानेवाले जिले के चार दिवंगत पत्रकारों को अपनी ओर से 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि भी दी। प्रेस कांफ्रेंस में मुखिया रामकुमार मेहता, सुंदर मुंडा, प्रेमचंद प्रसाद, दिनेश्वर यादव, खिरोधर यादव, अरविद यादव, जय प्रकाश केशरी, सिकेंदर यादव, मनोज यादव, विनोद भारती, लीलो सिंह भोक्ता, मिथिलेश राणा, अनुराग मित्तल आदि उपस्थित थे।