चित्रांस समाज की बरही उप समिति गठित
चित्रांश समाज की बैठक में बरही उप समिति का किया गया गठन उपेंद्र प्रसाद फिर बने चित्रांश
चित्रांश समाज की बैठक में बरही उप समिति का किया गया गठन
उपेंद्र प्रसाद फिर बने चित्रांश समाज के मुख्य संरक्षक
संसू, बरही (हजारीबाग) : बरही सूर्य मंदिर परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में चित्रांश समाज की बैठक मुख्य संरक्षक उपेंद्र प्रसाद की देखरेख में हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिन्हा व संचालन जिला सचिव राजेंद्र रुखरियार ने की। बैठक में गौरियाकरमा, बरसोत व बरही से चित्रांश परिवार के कई लोग शामिल हुए। वहीं समाज की एकजुटता व मजबूती को लेकर जिला समिति के निर्देशानुसार अभाकाम की बरही उपसमिति गठित की गई। सर्वसम्मति से बरही के मनीष कुमार सिन्हा उर्फ चिन्नू को अध्यक्ष, मनोज कुमार घोष कार्यकारी अध्यक्ष, संजय कुमार सिन्हा, राज सिन्हा, गौरियाकरमा के नगीन कुमार सिन्हा और बरसोत के नीरज बख्शी को उपाध्यक्ष, बरही के ही आशुतोष कुमार सिन्हा सचिव, रमेश श्रीवास्तव, लक्की कुमार सिन्हा, बरसोत के अश्विनी कुमार सिन्हा व गौरियाकरमा के संजय कुमार सिन्हा को सह सचिव, राकेश कमल कोषाध्यक्ष, जयदीप कुमार सिन्हा मीडिया प्रभारी, श्याम कुमार सिन्हा संगठन सचिव व शशांक शेखर प्रसाद को अंकेक्षक मनोनीत किया गया। अजीत प्रकाश कटरियार, विनय कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार सिन्हा, जयप्रकाश कटरियार, अभय कटरियार, निखिल कुमार उर्फ विक्की, गोपाल चंद्र कार्यकारिणी सदस्य, शैलेंद्र कुमार सिन्हा राजेंद्र रुखरियार एवं डॉ प्रकाश ज्ञानी को विशेष आमंत्रित सदस्य, कृष्ण मुरारी मोहन को विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व समाज के वरिष्ठ सदस्य उपेंद्र प्रसाद को पुन: मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही बैठक में प्रत्येक माह के पहली रविवार को चित्रगुप्त मंदिर परिसर में दो बजे से मासिक बैठक, महिला प्रकोष्ठ के गठन व पारवारिक सदस्यता सूची संग्रह करने हेतु प्रस्ताव लाया गया जिसे उपस्थित चित्रांशों ने ध्वनिमत से पारित किया। बैठक का समापन जिलाध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।