Move to Jagran APP

दिव्यांग पत्नी के प्रमाण पत्र के लिए लगा रहा गुहार

बाटम असहाय वृद्ध ने कहा व्हीलचेयर तक नहीं मिली सात साल से लगा रहादौड़ संवाद सूत्र बरही (ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 08:18 PM (IST)
दिव्यांग पत्नी के प्रमाण पत्र के लिए लगा रहा गुहार
दिव्यांग पत्नी के प्रमाण पत्र के लिए लगा रहा गुहार

बाटम

loksabha election banner

असहाय वृद्ध ने कहा व्हीलचेयर तक नहीं मिली, सात साल से लगा रहादौड़

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड के सुदूरवर्ती भंडारो पंचायत के तेतरिया भंडारो ग्राम निवासी सुमित्रा देवी (पति बासुदेव मोदी) पिछले करीब सात वर्षों से अपाहिज की जिदगी जीने को विवश है। लकवा ग्रस्त होने के कारण उक्त वृद्ध महिला उठने - बैठने तक में असमर्थ है। आर्थिक रूप से अत्यंत ही गरीब उसके वृद्ध पति वासुदेव मोदी उसकी सेवा में कोई कमी नहीं करते। कितु उसे सरकारी सहायता दिलवाने में खुद को अपाहिज महसूस करने लगे हैं। बताया जाता है कि उनके पति कई बार बरही अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर रिम्स तक उसका इलाज करवाने पहुंचे हैं, कितु उसका समुचित रूप से इलाज नहीं हो पाया। वहीं कई बार बरही प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक सहायता के लिए चक्कर लगा चुके हैं। वासुदेव मोदी ने बताया कि 7 वर्ष हो चला है कितु उनकी पत्नी का अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र तक नहीं बन पाया है। उन्हें व्हीलचेयर की अति आवश्यकता है, कितु वह भी नहीं मिल पाया है। दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं व्हीलचेयर के लिए भी कई बार गुहार लगा चुके हैं। 2 दिन पहले उनकी पत्नी का तबीयत अचानक अधिक बिगड़ जाने के बाद जिसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया। कितु वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पैसे के अभाव में इलाज कराना संभव नहीं हो रहा है। शुक्रवार को बरही के भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता को जब इसकी जानकारी मिली तो वह इस असहाय वृद्ध दंपति से भेंट किए। उन्होंने बताया कि बरही अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत कुछ कर्मियों के आर्थिक सहयोग लेते हुए हजारीबाग उसे लेकर जा रहा हूं। वहीं उक्त दिव्यांग महिला को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की भी बात कही है। भाजपा नेता रितेश गुप्ता ने बरही एसडीओ व जिला स्वास्थ्य विभाग से मांग किया कि महीना में कम से कम एक बार दिव्यांग शिविर बरही अनुमंडलीय अस्पताल मुख्यालय में लगाया जाए। ताकि इस तरह के लोगों को सहायता मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.