आर्ष कन्या गुरुकुल में पुस्तकालय का उद्घाटन
फोटो -25 रमेशचंद्र जायसवाल की स्मृति में किया गया है स्थापित यज्ञ हवन से हुआ प्रारंभ संवाद स
फोटो -25
रमेशचंद्र जायसवाल की स्मृति में किया गया है स्थापित, यज्ञ हवन से हुआ प्रारंभ
संवाद सहयोगी, हजारीबाग : स्थानीय नवाबगंज स्थित आर्य समाज, द्वारा संचालित आर्ष कन्या गुरुकुल में नये पुस्तकालय का उद्घाटन बुधवार को हवन यज्ञ के साथ सदर विधायक मनीष जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धानंद सिंह तथा तारा देवी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कुम्हारटोली निवासी अधिवक्ता रमेशचंद्र जायसवाल की स्मृति में बनाया गया। स्व. अग्रवाल के पुत्र सुमन जायसवाल और सचिन जायसवाल ने एक लाख रुपये की धनराशि का प्रबंध किया और उसी धनराशि से पुस्तकालय का निर्माण किया गया। पुस्तकालय उद्घाटन समारोह का प्रारंभ हवन यज्ञ से हुआ। गुरुकुल की कन्याओं के द्वारा वेद मंत्रों का पाठ किया गया। विधायक मनीष जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार का ज्ञान संवर्धन के लिए पुस्तकालयों का निर्माण बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने आर्ष कन्या गुरुकुल की कन्याओं के लिए पुस्तकालय के निर्माण में योगदान करने वाले जायसवाल परिवार का बहुत बड़ा योगदान बताया और उन्हें साधुवाद कहा। गुरुकुल के निदेशक आचार्य कौटिल्य ने पुस्तकालय के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तकालय में चारों वेद, चारों उपवेद, छ वेदांग, छ दर्शन, ग्यारह उपनिषद, ऋषियों के ग्रन्थ, महापुरुषों की एवं क्रांतिकारियों की जीवनियां, वीर वीरांगनाओं की जीवनियां, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें संगृहीत हैं। उद्घाटन समारोह में गुरुकुल की प्राचार्या पुष्पा शास्त्री, शहर के कर्मठ समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, लायंस क्लब के मनोज गोयल, एडवोकेट हीरालाल, एडवोकेट कृष्ण कुमार जायसवाल, एडवोकेट सुनील, इन्द्र चन्द जायसवाल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे ।