े सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला
भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर किया विरोध अब राज्य में खून का कारोबार कर रह र
भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, किया विरोध
अब राज्य में खून का कारोबार कर रह रही है सरकार, शुल्क का विरोध
संस, हजारीबाग : झारखंड सरकार द्वारा खून की कीमत तय करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला इकाई ने शनिवार को सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। ईमली कोठी चौक पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन की गई। बताया कि हेमंत सरकार के अंदर मानवीय संवेदना दम तोड़ चुकी है। मुफ्त कफन बांटने, युवाओं पर लाठियां बरसाने और खनिज संपदा की लूट के बाद अब झारखंड सरकार खून का कारोबार भी करेगी। झारखंड में इस संवेदनहीन गठबंधन सरकार का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुरजोर विरोध करती है और इसे अविलंब वापस लेने की मांग करती है। पुतला दहन मनोज गुप्ता, राम जी कुशवाहा, राम किशोर सांवत, बिनोद भगत, कैलाश कुमार, सैयद तनवीर अहमद, नरेन्द्र कुमार पप्पू, गांगो प्रजापति, कार्यालय मंत्री राजन वर्मा, श्याम किशोर प्रसाद, संजय विश्वकर्मा, मंटू कुमार, दीपक साव, मोहन राम, दिलीप गोप आदि उपस्थित थे।