Move to Jagran APP

बंगाल में हिसा के विरोध में मुंडवाया सिर, दिया सांकेतिक धरना

हजारीबाग जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर किया विरोध संस चौपारण (हजारीबाग) पश्चिम

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 08:56 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 08:56 PM (IST)
बंगाल में हिसा के विरोध में मुंडवाया सिर, दिया सांकेतिक धरना
बंगाल में हिसा के विरोध में मुंडवाया सिर, दिया सांकेतिक धरना

हजारीबाग जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर किया विरोध

loksabha election banner

संस, चौपारण (हजारीबाग) : पश्चिम बंगाल में चुनाव समाप्त होने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार हिसक घटनाओं के विरोध में चौपारण में भाजपाइयों ने अपना सिर मुंडा कर विरोध जताया। साथ ही अपने अपने घरों से एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर जताया विरोध। इस संदर्भ की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता ने बताया कि अगर पश्चित बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिसक घटनाएं नहीं रुकी तो तो ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन और तेज करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। राज्य में केंद्र को राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

सांकेतिक धरना देने वालो में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश साव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, एसी जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पश्चिमी आशीष कुमार गुप्ता, पूर्वी रंजन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम साहू, गजाधर प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष अरविद साहू, पूर्वीमंडल महामंत्री अरविद सिंह, बालेश्वर साव, पश्चिम मंडल महामंत्री रामाशीष सिंह, कृष्णा साव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मो सतार, मो सेराज, उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र रजक, वरिष्ठ भाजपा नेता उदय सिन्हा भरत सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक गुप्ता दुर्गेश सिंह, राजेंद्र चंद्रवंशी, सुनील सिंह, सुदीप सिंह, आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.