Move to Jagran APP

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, 11 घायल

जाटी बरही/कटकमसांडी (हजारीबाग) जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:25 PM (IST)
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, 11 घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, 11 घायल

जाटी, बरही/कटकमसांडी (हजारीबाग) : जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए। रविवार रात करीब आठ बजे बरही मोहगढा स्थित जीटी रोड पर तथा कटकमसांडी प्रखंड के बहिमर स्थित चतरा रोड पर घटना हुइ। पहली घटना बरही की है। यहां एक सवारियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में मौके पर एक महिला की मौत हो गई। वहीं 9 अन्य महिलाएं घायल हो गई। सभी एक हीं परिवार के है और बरकटठा के लश्करी में एक परिजन के निधन हो जाने के बाद दाह संस्कार कर अपने गांव बरही के रानीचुआं पंचायत अंतर्गत जीतपुर पिपरा गांव लौट रहे थे। घटना बरकट्ठा के लश्करी गांव से वापस लौटने के क्रम में हुई। बताया जाता है कि एक अज्ञात ट्रक के धक्के से ऑटो अनियंत्रित हो गया। धक्का दिया। जिसमें अनियंत्रित होते हुए पैसेंजर से भरी ऑटो जीटी रोड पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही रानीचुआं पंचायत के मुखिया रीता मुर्मू, समाजसेवी गाजो टूडू, रामचन्द्र टुड्डू, शिक्षक राजेश प्रसाद यादव आदि ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाये। मृतक की पहचान जीतपुर निवासी मुंशी हांसदा की पत्नी मति देवी के रुप में हुई। घायलों में बाबुराम मुर्मू का 45 वर्षीय पत्नी धेनी देवी, रामसहाय मुर्मू का 54 वर्षीय पत्नी माइको देवी, रामचंद्र हांसदा 55 वर्षीय सुंदरी मोसोमात, रमेश मुरमू का 36 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी, राजू हंसदा का 28 वर्षीय पत्नी चंद्रमणि, रामलाल मुर्मू का 50 वर्षीय पत्नी लालमणि देवी, गांव के ही 40 वर्षीय सोरिया देवी, बंसी हांसदा का 26 वर्षीय पत्नी मालती देवी, विनोद हंसता का 22 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी घायल शामिल हैं। इनमें धेनी देवी व माइको देवी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं बहीमर में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक की पहचान प्यारे साव पिता बिहारी साव जोरदाग केरेडारी निवासी है। घायलों में तिलेश्वर साव पिता भरन साव सहित अन्य है। प्यारे साव व घायल तिलेश्वर साव में जीजा साला है। वहीं एक अन्य घायल युवक भी इसी परिवार का है। बताया जाता है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चतरा के बलबल द्वारी से केरेडारी के जाने के लिए निकले थे। इस बीच घना कोहरा में इनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। गंभीर रुप से सर में चोट के कारण प्यारे साव उम्र करीब 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची कटकमदाग की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.